Boat Capsizes in Kota: राजस्थान स्थित कोटा के चंबल नदी में पलटी नाव, हादसे में 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
राजस्थान के कोटा में चंबल नदी में यात्रियों से भरी नाव के पलटने से बड़ा हादसा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोगों मौके पर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि नाव में करीब 30 यात्री सवार थे और इस नाव पर 14 बाइक भी नदी पार करवाने के लिए रखी गई थी. ये सभी कमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे.
Boat Capsizes in Kota: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में चंबल नदी (Chambal River) में यात्रियों से भरी नाव के पलटने (Boat Capsizes) से बड़ा हादसा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोगों की मौके पर मौत (10 People Died) हो गई है. बताया जा रहा है कि नाव में करीब 30 यात्री सवार थे और इस नाव पर 14 बाइक भी नदी पार करवाने के लिए रखी गई थी. ये सभी कमलेश्वर महादेव मंदिर (Kamaleshwar Mahadev Mandir) में दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन खातोली गांव के पास पहुंचने के बाद चंबल नदी पार करते हुए यह हादसा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फौरन लापता लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue Operation) शुरू किया गया. गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव में कई लोग बह गए. जानकारी के मुताबिक, नाव में क्षमता से अधिक लोग बैठे थे और बाइक भी रखी हुई थी, जिसके कारण नदी के बीच नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई. यह भी पढ़ें: Boat Capsized In Bihar: समस्तीपुर के करेह नदी में नाव पलटने से लापता हुए 3 लोग, 20 से 25 यात्री थे सवार; सर्च ऑपरेशन जारी
गौरतलब है कि कोटा से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी ली और लोकसभा सचिवालय ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा. लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय लगातार जिला प्रशासन से संपर्क बनाए हुए है. फिलहाल स्थित पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है और नाव हादसे के पीड़ितो को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

