Delhi Rain Update: बारिश से दिल्ली में जलजमाव, ट्रैफिक जाम

मंगलवार तड़के लगातार बारिश से दिल्ली के लोगों को उमस भरे मौसम से काफी राहत मिली, हालांकि शहर के प्रमुख चौराहों पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी रही.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 27 जुलाई : मंगलवार तड़के लगातार बारिश से दिल्ली के लोगों को उमस भरे मौसम से काफी राहत मिली, हालांकि शहर के प्रमुख चौराहों पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी रही. मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के साथ-साथ गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत (हरियाणा) और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है.

आईएमडी ने मंगलवार को तड़के ट्वीट किया उत्तर-पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण-दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम-दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, भिवाड़ी, बावल, नारनौल, कोसली, रेवाड़ी, नूंह, मानेसर (हरियाणा), तिजारा, अलवर, राजगढ़, डीग, नगर, खैरथल, मेहंदीपुर, महवा, लछमनगढ़, नदबई (राजस्थान) और आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 घंटों के दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: दुनियाभर में कोरोनावायस के मामले 19.5 करोड़ से ज्यादा

दूसरी ओर, बारिश के कारण जलजमाव से दिल्ली के कई इलाकों में यातायात जाम हो गया है. दिल्ली के प्रगति मैदान और मथुरा रोड पर एक ऑटो-रिक्शा फंस गया और कई कारें और बसें आंशिक रूप से जलमग्न हो गईं. ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, "जलभराव के कारण आईपी फ्लाईओवर के पास डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के सामने यातायात प्रभावित हुआ है."

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 14: देश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, चलेंगी लू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट