Rain Alert: तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 9 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना है. मौसम एजेंसी ने अपने ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा कि 6 नवंबर और 8 नवंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है.

प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: विकिमीडिया )

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना है. मौसम एजेंसी ने अपने ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा कि 6 नवंबर और 8 नवंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है. 7 नवंबर को आइसोलेटेड जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इस बीच, 6 नवंबर, 2020 को केरल में भी भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा, "अगले 3 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है. इसी अवधि के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है. यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: प्रदूषण से दिल्ली- NCR की हालत हुई 'गंभीर', कई इलाकों में AQI 400 के पार

आईएमडी ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 नवंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, 9 नवंबर, 2020 को अंडमान द्वीपों पर आइसोलेटेड भारी बारिश की संभावना है. देखें ट्वीट:

मौसम एजेंसी ने कहा कि चक्रवाती संचलन के लिए बारिश की गतिविधि को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. जो कोमोरिन क्षेत्र पर और लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र से कर्नाटक तट तक निचले क्षोभ मंडल स्तरों में चलता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार; IMD से जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत दिल्ली में बढ़ेगा गर्मी का पारा, दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी; जानें मुंबई सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ने लगा गर्मी का पारा, कोलकाता, चेन्नई में बारिश के आसार, IMD से जानें दिल्ली और मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

\