देश

राहुल गांधी ने कोलकाता में बिजली के करंट से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया, कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के बीच बिजली का करंट लगने से 10 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने को भी कहा है.

राहुल गांधी ने कोलकाता में बिजली के करंट से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया, कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील
राहुल गांधी

कोलकाता, 24 सितंबर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के बीच बिजली का करंट लगने से 10 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने को भी कहा है.

राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मेरी संवेदनाएं कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों के लोगों के साथ हैं, जो लगातार बारिश और बाढ़ से हुई तबाही का सामना कर रहे हैं. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव सहयोग देने का आग्रह करता हूं और राज्य व केंद्र सरकारों से सामान्य स्थिति बहाल करने में शीघ्रता से कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं." यह भी पढ़ें : कैबिनेट ने शिपबिल्डिंग और समुद्री क्षेत्र के लिए 69,725 करोड़ रुपए के पैकेज को दी मंजूरी, 30 लाख रोजगार के अवसर होंगे पैदा

इस बीच, माकपा महासचिव एमए बेबी ने भी कहा कि कोलकाता में भारी बारिश और बाढ़ के दौरान बिजली का करंट लगने से हुई मौतों से उन्हें 'गहरा दुख' हुआ है. राहुल गांधी की तरह, माकपा महासचिव ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की. माकपा महासचिव एमए बेबी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "भारी बारिश और बाढ़ के बीच कोलकाता में बिजली का करंट लगने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत पर गहरा दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना."

उन्होंने आगे लिखा, "पार्टी इकाइयों और समर्थकों से अपील है कि वे प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों में सबसे आगे रहें." गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है. इससे राजधानी कोलकाता में भी हालात गंभीर हैं. कोलकाता में सड़कें जलमग्न होने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया, जबकि ट्रेन और मेट्रो सेवाएं भी बाधित हुईं. इसी दौरान, पश्चिम बंगाल में लगभग 10 लोग बिजली का करंट लगने से मारे गए, जिनमें कोलकाता के 8 लोग शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2025 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).