राहुल गांधी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई, बहन प्रियंका के साथ शेयर की बेहद प्यारी तस्वीरें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे ख़ूबसूरत दिन, आज देश भर में राखी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. मैं कामना करता हूं कि हर भाई-बहन के बीच का प्यार हमेशा बना रहे.

राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ अपनी और प्रियंका गांधी की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. कुछ तस्वीरें उनके बचपन की है जिसमे वे अपने माता-पिता और दादी इंदिरा गांधी के साथ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें बेहद पसंद की जा रही हैं.