पंजाब: अमृतसर से पुलिस ने 1.52 किलोग्राम हेरोइन के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार, मौके से तीन मोबाइल और एक कार बरामद

अमृतसर शहर के चटविंद क्षेत्र में आज पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार चटविंद क्षेत्र से तीन व्यक्तियों को 1.52 किलोग्राम हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों के पास से मौके पर तीन मोबाइल और एक कार भी बरामद किया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

अमृतसर: पुलिस ने 1.52 किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार (Photo Credits: ANI)

पंजाब: अमृतसर (Amritsar) शहर के चटविंद (Chatiwind) क्षेत्र में आज पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार चटविंद क्षेत्र से तीन व्यक्तियों को 1.52 किलोग्राम हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों के पास से मौके पर तीन मोबाइल और एक कार भी बरामद किया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले पिछले महीनें में पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने भारत-पाक सीमा के गरीब 7.59 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी. उस समय भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब पुलिस ने एक अभियान चलाया था. इस दौरान बीओपी कक्कर के गरीब दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और हेरोइन की ये बड़ी खेप बरामद की गई थी. यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

वहीं अगस्त महीनें में पुलिस ने पंजाब पुलिस में तैनात एक डीएसपी के भाई व भाभी को हेरोइन की डिलीवरी करने के वक्त गिरफ्तार किया था. इस दौरान उनके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया था. इन आरोपियों को पुलिस ने एक गुप्त सुचना के आधार पर बीआरएस नगर इलाके से पकड़ा था. आरोपी व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ नैटी, सरबजीत कौर और दलबारा सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई थी.

इन आरोपी व्यक्तियों के पास से पुलिस को मौके पर चैकिंग के दौरान 1.57 किलो हैरोइन, तीन गाड़ियां, 1.2 लाख रुपए, 20 मोबाइल फोन और 10 घड़ियां बरामद हुई थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड