देश

लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल ने डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे में टेका मत्था, राजनीतिक सफलता के लिए की प्रार्थना 

सनी देओल बीजेपी की टिकट पर गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं

लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल ने डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे में टेका मत्था, राजनीतिक सफलता के लिए की प्रार्थना 
सनी देओल (Photo Credits: Twitter)

लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के गुरदासपुर सीट (Gurdaspur seat) से उम्मीदवार सनी देओल (Sunny Deol) अपनी सियासी पारी के लिए तैयार हैं. ऐसे में वो अब अपनी इस नई शुरुआत के लिए प्रार्थना करने गुरुद्वारा डेरा बाब नानक, गुरदासपुर (Gurdwara Dera Baba Nanak, Gurdaspur) पहुंचे. यहां उन्होंने मत्था टेक कर अपनी राजनीति सफलता के लिए कामना करते हुए प्रार्थना की.

हाल ही में सनी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना नामांकन दर्ज किया. नामांकन दर्ज करने से पहले वो अमृतसर (Amritsar) के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे जहां उन्होंने अपनी अरदास चढ़ाई.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी (BJP) ने एक लिस्ट जारी की थी. इस सूची में तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल को गुरुदासपुर (Gurdaspur) से टिकट मिला है. वहीं लिस्ट में दूसरा नाम किरण खेर (Kirron Kher) का है. पार्टी ने उन्हें चंडीगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा है. इसके साथ ही सोमप्रकाश को पंजाब के होशियार से उम्मीदवार बनाया है.

सनी देओल ने अब जोरों शोरों से अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है वो अपनी जीत के लिए कड़ी मशक्कत करते भी नजर आ रहे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).