Punjab: पंजाब में मुठभेड़ के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार, 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने होशियारपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गांव बैंचा के रहने वाले दो बदमाशों-कृष्ण गोपाल और उसके बेटे केशव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. दोनों पर 18 अक्तूबर को होशियारपुर के गणपति ज्वेलर्स पर हुई फायरिंग और रंगदारी मांगने का आरोप है.
होशियारपुर, 23 अक्टूबर : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने होशियारपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गांव बैंचा के रहने वाले दो बदमाशों-कृष्ण गोपाल और उसके बेटे केशव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. दोनों पर 18 अक्तूबर को होशियारपुर के गणपति ज्वेलर्स पर हुई फायरिंग और रंगदारी मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की शाम को दो हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गणपति ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे थे और फायरिंग कर दी थी. गोलीबारी के दौरान दुकान में अफरातफरी मच गई, हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. इसके बाद दुकान के मालिक को एक अज्ञात विदेशी नंबर से फोन आया, जिसमें 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई.
घटना के बाद से ही पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी थी. सुराग मिलने पर एजीटीएफ और होशियारपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. जब पुलिस टीम ने संदिग्धों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है या ये किसी बाहरी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं. यह भी पढ़े : Bengaluru Shocker: प्रेमी ने शादी के लिए युवती पर डाला धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस में शिकायत दर्ज
पंजाब पुलिस ने कहा कि हमारी प्राथमिकता राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. एजीटीएफ लगातार ऐसी आपराधिक गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रही है और पुलिस का फोकस इन नेटवर्क्स को पूरी तरह ध्वस्त करना है गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र से पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उन्हें रंगदारी कॉल विदेश से किसने की थी और इसके पीछे कौन सा मॉड्यूल काम कर रहा है. पंजाब पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धमकी की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या स्थानीय थाने में दें.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2025 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

