नांदेड़ के श्री हजूर साहिब से लौटे 76 सिख श्रद्धालु कोरोना वायरस से संक्रमित, अलर्ट पर पंजाब सरकार

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित प्रसिद्ध सिख धर्मस्थल श्री हजूर साहिब (Hazur Sahib) से लौटे कम से कम 76 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है. इस वजह से राज्य सरकार और अलर्ट हो गई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. हाल ही में महाराष्ट्र के नांदेड़ (Nanded) स्थित प्रसिद्ध सिख धर्मस्थल श्री हजूर साहिब (Hazur Sahib) से लौटे कम से कम 76 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है. इस वजह से राज्य सरकार और अलर्ट हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने तख्त श्री हजूर साहिब से लौटने वालों को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है.

पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के हजूर साहिब से अमृतसर लौटे लगभग 300 श्रद्धालु का कोविड-19 टेस्ट किया गया, जिनमें से 76 में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है. उन्होंने कहा कि हमने कल्पना नहीं की थी कि इतनी बड़ी संख्या में लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिलेंगे. लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे चिंता न करें और घर पर रहें. बिहार, पंजाब, तेलंगाना, केरल ने प्रवासी कर्मियों के आवागमन के लिए विशेष ट्रेनों की मांग की

उन्होंने कहा, "इससे पहले हमारे पास अमृतसर में केवल पांच कोरोना मरीज थे और उनमें से एक स्वास्थ्य हो गया है. उम्मीद है कि जो श्रद्धालु कोविड-19 पॉजिटिव मिले है, उम्मीद है वह भी इसी तरह ठीक होंगे." पंजाब में कोविड-19 के 100 से अधिक नये मामले सामने आये, कुल संख्या बढ़ कर 480 पर पहुंची

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने उन सभी लोगों को एक अल्टीमेटम जारी किया है, जो तख्त श्री हजूर साहिब में फंसे रहने के बाद खुद से अपने राज्य वापस आ गए हैं और उन्हें निकटतम पुलिस स्टेशन में अपने ठिकाने की रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है या ऐसा नहीं करने पर आपराधिक मुकदमे का सामना करने की चेतावनी दी है.

राज्य सरकार की ओर से राज्य में लौटने वाले तीर्थयात्रियों के लिए, बसों की व्यवस्था की गई है, डॉक्टर उनकी जांच करेंगे और उन्हें 14 दिनों के लिए घर में क्वारंटीन में रहने की सलाह देंगे. पंजाब में फिलहाल कोरोना के 357 मामलों की पुष्टी हुई है. इसमें से 90 लोग जानलेवा वायरस से ठीक हुए है. जबकि 19 संक्रमितों की मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट