जरुरी जानकारी

Children's day 2018: पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन के अलावा भी बहुत कुछ खास है इस तारीख में, जानें 14 नवंबर से जुडी विशेष बातें

आज की तारीख इतिहास में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. उनकी मृत्यु के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा....

Children's day 2018: पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन के अलावा भी बहुत कुछ खास है इस तारीख में, जानें 14 नवंबर से जुडी विशेष बातें
पंडित जवाहरलाल नेहरू ( Photo Credit - Twitter )

नयी दिल्ली:   आज की तारीख इतिहास में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. उनकी मृत्यु के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा.

14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ‘‘चाचा नेहरू’’ कहकर पुकारते थे. भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया. कई देशों में एक जून को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं.

आज की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1889: स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म.

1922: ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कोरपोरेशन :बीबीसी: ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरूआत की.

1935: आधुनिक जार्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म. उन्होंने 1953 से 1999 तक जार्डन पर शासन किया.

यह भी पढ़ें:  बाल दिवस 2018: जानिए 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है Children’s Day

1948: प्रिंस चार्ल्स का जन्म. वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं.

1969: अपोलो-12 को प्रक्षेपित किया गया, जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा.

1973: महारानी एलिजाबेथ की एकमात्र पुत्री राजकुमारी ऐन ने फ़ौज में लेफ्टीनेंट मार्क फ़िलिप्स से विवाह किया. यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का विरला अवसर था.

1991: अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की.

यह भी पढ़ें:  Children's Day 2018 : बाल दिवस पर बॉलीवुड के इन सॉन्ग्स से सेलिब्रेट करें बच्चों का ये खूबसूरत त्योहार

2006: भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जतायी.

2008: मून इंपैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).