PM Modi in Varanasi: क्या प्रधानमंत्री मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को आज दे दिया मैसेज, बताया कौन होगा अगले साल होने वाली 'लड़ाई' का कप्तान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister  Narendra Modi) आज अपने संसदीय क्षेत्र काशी (PM Modi in Varanasi) पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने उनका भव्य स्वागत किया तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने भी सीएम योगी (CM Yogi) की खुले दिल से तारीफ की. प्रधानमंत्री मोदी यहां कई योजनाओं की शुरूआत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंच से जनता को संबोधित भी किया.

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी, यूपी सीएम योगी की तारीफ करते नहीं थके. पीएम मोदी ने कहा, आज यूपी में कानून का राज है. माफियाराज और आतंकवाद, जो कभी बेकाबू हो रहे थे, उन पर अब कानून का शिकंजा है. बहनों-बेटियों की सुरक्षा को लेकर माँ-बाप हमेशा जिस तरह डर और आशंकाओं में जीते थे, वो स्थिति भी बदली है.

यह भी पढ़ें: हार की झड़ी के बीच, प्रियंका गांधी के लिए चुनौती और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उम्मीदें!

इतना ही नहीं इसके बाद, पीएम मोदी ने कहा, यूपी में सरकार आज भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है. इसीलिए, आज यूपी में जनता की योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है. इसीलिए, आज यूपी में नए-नए उद्योगों का निवेश हो रहा है, रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। मंच से प्रधानमंत्री ने मंच से योगी की जमकर तारीफ भी.

मंच से सीएम योगी की तारीफ कर प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत दे दिया है कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बीजेपी के कप्तान होंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने जिस अंदाज में योगी को शाबाशी दी है उससे पार्टी के अंदर उठ रही विरोध की आवाजों पर विराम लग गया है.

गौरतलब है कि बीते महीने यूपी बीजेपी में अचानक विरोध के स्वर तेज हो गए थे. इस बीच लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघ और पार्टी नेताओं की मुलाकात और मंथन का दौर बेहद तेज था इस दौरान ये भी माना जा रहा था कि उत्तराखंड की तरह उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बदला जा सकता है.

हालांकि, उसी दौरान योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे.तब दोनों के बीच करीब दो घंटे तक लंबी बातचीत हुई. ये पहला मौका था जब पीएम मोदी ने किसी सीएम को इतना वक़्त दिया था. बता दें कि अगले साल 2022 के शुरूआती महीनों में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके चलते प्रदेश का राजनीतिक सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\