Telangana Fire Accident: तेलंगाना के हैदराबाद में कबाड़ की दुकान में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से 11 बिहारी मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई. इस दर्दनाक के बाद मरने वाले परिवारों के घरों में चीख पुकार मची हुई हैं. वहीं हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है. PMO की तरफ से शोक सन्देश में लिखा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के भोईगुड़ा में आग में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मृतक के परिजन को PMNRF की ओर से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के भोईगुड़ा में आग में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मृतक के परिजन को PMNRF की ओर से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी: PMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2022











QuickLY