Haryana Assembly Election 2024: 'महिलाओं को हर महीने ₹2100 और गरीब परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज', हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना 20 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी कर दिया है. इसमें गरीबों और महिलाओं पर ज्यादा फोकस किया गया है.
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना 20 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी कर दिया है. इसमें गरीबों और महिलाओं पर ज्यादा फोकस किया गया है. भाजपा के संकल्प पत्र में ये वादे किए गए हैं:
1. लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सभी महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह
2. आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण. प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन
3. चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज और परिवार में 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को अलग से ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज
4. घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 24 फसलों की खरीद
5. बिना किसी पर्ची या खर्च के 2 लाख युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी
6. राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना से 5 लाख युवाओं को अन्य रोजगार के अवसर और मासिक वजीफा
7. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख घर
8. सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस और सभी अस्पतालों में निदान निःशुल्क
9. हर जिले में ओलंपिक खेलों के लिए नर्सरी
10. हर घर गृहिणी योजना के तहत ₹500 में सिलेंडर
11. अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर
12. हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी गारंटी
13. भारत सरकार के सहयोग से केएमपी ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण और नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत
14. भारत सरकार के सहयोग से फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच विभिन्न रैपिड रेल सेवाओं और इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो सेवा की शुरुआत
15. छोटी पिछड़ी जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग कल्याण बोर्ड
16. डीए और पेंशन को जोड़ने वाले वैज्ञानिक फॉर्मूले के आधार पर सभी सामाजिक मासिक पेंशन में वृद्धि
17. भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले हरियाणा के ओबीसी और एससी जातियों के छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति
18. हरियाणा राज्य सरकार मुद्रा योजना के अलावा सभी ओबीसी उद्यमियों के 25 लाख रुपये तक के ऋण की गारंटी लेगी
19. हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाकर आधुनिक कौशल का प्रशिक्षण देगी
20. दक्षिण हरियाणा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क
हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
नॉन स्टॉप हरियाणा का संकल्प पत्र
प्रमुख 20 संकल्प #BJPHaryanaSankalpPatra pic.twitter.com/Cci9hM96pB
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) September 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

