क्रिकेट

Asian Games 2026: एशियन गेम्स क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत, श्रेयस अय्यर की अगुवाई में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 8 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. यह बेनतीजा मैच एशियन गेम्स 2023 के गोल्ड मेडल मुकाबले में हुआ था, जहां बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को स्वर्ण पदक विजेता घोषित किया गया था.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत, श्रेयस अय्यर की अगुवाई में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

India Likely Playing XI vs Afghanistan, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करेगी. गत चैंपियन भारत क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से भिड़ेगा. यह मुकाबला जापान के आइची प्रीफेक्चर के निश्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा. आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है. ऐसे में टीम इंडिया की नजर जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर होगी. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलित संयोजन के साथ मैदान पर उतर सकता है. टी20 फॉर्मेट को देखते हुए टीम प्रबंधन आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरने की तैयारी में है. वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह विपराज निगम को शामिल किया गया है.

भारत की संभावित प्लेइंग XI:

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

अफगानिस्तान ने युवा खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

अफगानिस्तान की कमान दरविश रसूली के हाथों में है. टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान और ऑलराउंडर करीम जनत टीम को मजबूती देंगे. हालांकि राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे नियमित टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं.

अफगानिस्तान की टीम:

दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन इसाखिल, खालिद तनीवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नंगयाल खारोटी, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्लाह अहमदजई.

हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 8 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. यह बेनतीजा मैच एशियन गेम्स 2023 के गोल्ड मेडल मुकाबले में हुआ था, जहां बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को स्वर्ण पदक विजेता घोषित किया गया था.

जनवरी 2024 में दोनों टीमों के बीच खेली गई टी20 सीरीज में भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. वहीं 2024 टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में भी भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया था. ऐसे में एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टरफाइनल में भी भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2026 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).