Lalan Singh Resignation Rumours: ललन सिंह क्या अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा? बोले, 'JDU एक है, एक रहेगा', नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता- VIDEO
(Photo Credits ANI

Lalan Singh Resign Rumours: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बारे में राजनीतक गलियारे में चर्चा है कि लल्लन सिंह को हटाया जा सकता है. जिसके सवालों के जवाब में लल्लन सिंह ने कहा की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) एक है एक रहेगा. सीएम नीतीश कुमार जेडीयू के सर्वमान्य नेता है. दरअसल दिल्ली में आज शाम जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में ललन सिंह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उनके इस्तीफे के बाद कल दिल्ली में ही राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है. बैठक में नए अध्यक्ष पद का ऐलान हो सकता है.

पार्टी की कमान नीतीश कुमार पाने हाथ में ले सकते हैं?

दिल्ली में आज शाम जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है. मीडिया के हवाले से खबर है कि इस बैठक में ललन सिंह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उनके इस्तीफे के बाद कल दिल्ली में ही राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है. बैठक में नए अध्यक्ष पद का ऐलान हो सकता है. उनके इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार पार्टी की कमान अपने हाथ में ले सकते हैं और उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि पार्टी की तरफ से अब तक इस तरह की किसी भी खबर से इंकार किया गया है.

Video: