Delhi MInister Atishi: पिछले पांच दिनों से लगातार पानी घट रहा है, हरियाणा सरकार दिल्ली के हक़ का पानी रोक रही है; दिल्ली की मंत्री आतिशी का आरोप- Video
Credit -ANI

दिल्ली में पानी की समस्याओं को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा की ,'मुनक कैनाल से जो दो कैनाल आते है. यह सब कैनाल से दिल्ली पानी पहुंचता है. जो हरियाणा, यमुना रीजन और दिल्ली का जो पानी का अग्रीमेंट है, उसके तहत 1050 क्यूसेक पानी मुनक कैनाल से दिल्ली में आना है, लेकिन पिछले 5 दिनों से लगातार पानी की मात्रा घट रही है. अगर 1,050 क्यूसेक पानी हरियाणा द्वारा छोड़ा जा रहा है तो कम से कम 1000 क्यूसेक पानी तो पहुंचेगा,अगर पिछले पांच साल का डेटा देखें तो 1,050 क्यूसेक पानी हरियाणा की ओर से छोड़ा जाता है तो 1,000 क्यूसेक, 980 क्यूसेक पानी दिल्ली में पहुंचता है.आतिशी ने आरोप लगाया है की ,' हिमाचल प्रदेश और पानी देने को तैयार है दूसरी ओर हरियाणा दिल्ली के हक का पानी रोक रही है और छोड़ नहीं रही है. यह भी पढ़े :Mumbai Weather Forecast Today: मुंबई के कई इलाकों में आज हो सकती है हल्की बारिश, 9-10 जून तक पहुंच सकता है मानसून, यहां देखें पूर्वानुमान

देखें वीडियो :