Mumbai Weather Forecast Today: मुंबई के कई इलाकों में आज हो सकती है हल्की बारिश, 9-10 जून तक पहुंच सकता है मानसून, यहां देखें पूर्वानुमान
Photo Credit- ANI

Mumbai Weather Forecast Today: मानसून 6 जून को ही दक्षिणी कोंकण क्षेत्र होते हुए महाराष्ट्र पहुंच चुका है. राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अगले 4 दिन काफी अनुकूल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में मानसून के 9-10 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है. 7 जून को मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. शहर और उपनगरों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

मुंबई में 9-10 जून के आसपास पहुंच सकता है मानसून

मुंबई के कई इलाकों में आज हो सकती है हल्की बारिश