जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा 2 साल बाद गुरुवार 30 जून से दोबारा शुरू हो रही है. यह यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी. अमरनाथ हिंदु धर्म विश्वास रखने वालों का एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है. अमरनाथ की गुफा 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.
बालटाल में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र गुफा के रास्ते से रवाना हुआ. माना जाता है कि भगवान शिव ने यहां माता पार्वती को अपने अमर होने का रहस्य बताया था. कहते हैं कि अमरनाथ में जाकर हिमलिंग के दर्शन मात्र करने से ही इंसान के सभी पाप धूल जाते हैं. अमरनाथ की यात्रा काफी कठिन है, जिसमें आपको पहले 5 पड़ाव पूरे करने पड़ते हैं.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: बालटाल में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र गुफा के रास्ते से रवाना हुआ। pic.twitter.com/hm0bzRyEfw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022













QuickLY