UP Elections 2022: बरेली में कूड़े की गाड़ी में मिले थे पोस्टल बैलेट, सपा के हंगामे के बाद हटाई गईं SDM
(Photo Credit : Twitter)

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में गुरुवार को वोटों की गिनती होनी है, लेकिन उससे पहले ही समाजवादी पार्टी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. बरेली में काउंटिंग सेंटर पर कूड़े की गाड़ी में पोस्टल बैलेट मिलने के बाद आरओ-एसडीएम पारूल तरार को हटा दिया गया है.अब उनकी जगह राजेंद्र चंद्र की नियुक्तिी की गई है. बहेड़ी विधानसभा से एक कूड़े की गाड़ी आई. गाड़ी को जैसे ही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने चेक किया तो उसमें बैलेट पेपर से भरे तीन संदूक थे. जिसके बाद सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया.  मामले पर डीएम शिवकांत द्वेवेदी ने कहा कि आरओ की गलती थी. उसने चुनाव से जुड़ी सामग्री कुड़े की गाड़ी में भेज दी थी. इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.