देश

UP Election Result 2024: अब तक के रुझानों में यूपी में BJP को लगा तगड़ा झटका, सपा- कांग्रेस की जोड़ी ने बनाई बढ़त

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर वोटो की गिनती जारी है. उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. यहां सपा कांग्रेस और टीएमसी के गठबंधन ने दमदार प्रदर्शन किया है.

UP Election Result 2024: अब तक के रुझानों में यूपी में BJP को लगा तगड़ा झटका, सपा- कांग्रेस की जोड़ी ने बनाई बढ़त

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर वोटो की गिनती जारी है. उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. यहां सपा कांग्रेस और टीएमसी के गठबंधन ने दमदार प्रदर्शन किया है. कहा जाता है कि देश में सत्ता पर काबिज होने का रास्ता यूपी से होकर जाता है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के जनादेश ने भाजपा को तगड़ झटका दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से आगे चल रहे हैं. वहीं कन्नौज से सपा मुखिया अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं.  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से पीछे चल रही हैं. सहारनपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद आगे चल रहे हैं. वहीं नगीना सीट पर चंद्रशेखर लीड कर रहे हैं.

दल का नाम विजयी आगे कुल
भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी 0 35 35
समाजवादी पार्टी - एसपी 0 34 34
कांग्रेस - आईएनसी 0 8 8
राष्ट्रीय लोक दल - आरएलडी 0 2 2
आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) - अस्पक्र 0 1 1
कुल 0 80 80

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था. इस बार जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था. वहीं बीजेपी ने छोटे-छोटे दलों को एनडीए में शामिल किया था. लोकसभा चुनाव से पहले अपना दल (एस), सुभासपा, निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल एनडीए में शामिल हो गईं थीं.

2019 की बात करें तो इसमें सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन था और कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था. हालांकि गठबंधन के बावजूद सपा-बसपा ज्यादा सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी. जहां गठबंधन ने सिर्फ 15 सीटें जीती थीं, वहीं बीजेपी ने अकेले 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं अपना दल (एस) को दो और कांग्रेस को एक सीट मिली थी. चुनाव में मिली हार के बाद सपा-बसपा का गठबंधन टूट गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).