UP Election 2022: यूपी में सपा की सरकार बनने पर किसानों की बल्ले-बल्ले, हर फसल पर एमएसपी देने का वादा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Photo Credits: Facebook)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहली बार अपना भाग्य अजमाने जा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव पूरे दमखम के साथ सियासी रण में जुटे हुए है. उधर, कृषि कानून के स्थगित होने के बाद भी किसान सरकार से नाराज हैं और अभी तक वादे पूरे न होने के कारण मिशन यूपी की शुरूआत करने जा रहे हैं. इसी बीच सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एमएसपी को लेकर किसानों से एक बड़ा वादा भी कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी में सपा सरकार बनने पर हर फसल पर एमएसपी दी जाएगी.