मोदी सरकार का आखिरी बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट
इस साल अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं, इसे देखते हुए मौजूदा लोकसभा का अंतिम सत्र हो सकता है.
संसद (Parliament) का बजट सत्र (Budget Session) 31 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा. सरकारी सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि अंतरिम बजट (Interim Budget) 1 फरवरी को पेश किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने एक बैठक में बजट सत्र की तारीख की जानकारी दी. इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) होने हैं, इसे देखते हुए मौजूदा लोकसभा का अंतिम सत्र हो सकता है. वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) वित्त वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करेंगे. जेटली लगातार छठे साल बजट पेश करेंगे.
Sources: Interim budget to be presented on February 1 during the budget session of the parliament. The budget session of the Parliament to be held from 31st January to 13th February. The decision was taken in the meeting of the Cabinet Committee on Parliamentary Affairs (CCPA) pic.twitter.com/yVhacU9TCs
— ANI (@ANI) January 9, 2019
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तैयार करने का काम पहले से ही जारी है. मंत्रालय बजट भाषण के लिए पहले ही विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से अपनी राय देने को कह चुका है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की अगुवाई वाली वर्तमान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का यह आखिरी बजट होगा. यह भी पढ़ें- सोलापुर में बोले पीएम मोदी, 10 फीसदी आरक्षण देकर विरोधियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, मजबूत किया सबका साथ-सबका विकास का मंत्र
गौरतलब है कि निर्धारित व्यवस्था के तहत चुनाव वर्ष में लेखानुदान पेश किया जाता है और नई सरकार पूर्ण बजट पेश करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2019 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

