Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में फैक्ट फाइंडिंग टीम भेजेगी TMC, सीएम ममता बनर्जी को दिया जाएगा रिपोर्ट
ममता बनर्जी (Photo Credits: Twitter)

Jahangirpuri Violence: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व ने दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक फैक्ट फाइंडिंग टीम भेजने का फैसला किया है. सूत्रों ने बताया कि टीएमसी की इस टीम में सांसद काकोली घोष दस्तीदार भी शामिल रहेंगी. यह टीम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के कुछ दिनों बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत जहांगीरपुरी में बुधवार को बुलडोजर के जरिए कई अवैध ढांचों को तोड़ दिया गया. तोड़फोड़ के खिलाफ जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा दायर एक याचिका पर संज्ञान लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट को अभियान को रुकवाने के लिए दो बार हस्तक्षेप करना पड़ा. आज इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई है.