देश

झूठ की रानजीति करने वाले गांधीजी के उपदेशों को नहीं समझ सकते: सोनिया गांधी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सोनिया गांधी ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा जनता पार्टी (भाजपा) का बिना नाम लिए तीखी आलोचना की. सोनिया ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर देश को उनकी ही (भाजपा की) दिशा में ले जाया जा रहा है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा कि जो झूठ की राजनीति करते हैं, उन्हें यह समझ नहीं आएगा कि महात्मा गांधी ने क्या उपदेश दिया था.

झूठ की रानजीति करने वाले गांधीजी के उपदेशों को नहीं समझ सकते: सोनिया गांधी
सोनिया गांधी (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा जनता पार्टी (भाजपा) का बिना नाम लिए तीखी आलोचना की. सोनिया ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर देश को उनकी ही (भाजपा की) दिशा में ले जाया जा रहा है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा कि जो झूठ की राजनीति करते हैं, उन्हें यह समझ नहीं आएगा कि महात्मा गांधी ने क्या उपदेश दिया था.

सोनिया गांधी महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट के बाहर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी गांधीजी की सच्ची अनुयायी है और उनकी विचारधारा में विश्वास रखती है.

उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी भारत के प्रतीक हैं. मगर, जो लोग चाहते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश का प्रतीक बने, वे यह नहीं समझ पाएंगे कि गांधी जी बहु-संस्कृतिवाद के बारे में क्या सोचते थे." यह भी पढ़े-महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने NYT में लेख लिखकर दिया 'Einstein Challenge' का प्रस्ताव

भाजपा पर परोक्ष हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "जो लोग झूठ की राजनीति कर रहे हैं, वे यह नहीं समझेंगे कि गांधीजी सत्य और अहिंसा के उपासक थे. जो लोग अपने हाथों में सभी शक्तियां चाहते हैं, वे नहीं समझ पाएंगे कि गांधीजी ने स्वराज्य के बारे में क्या सोचा था."

इस बात पर जोर देते हुए कि गांधीजी के नक्शे कदम पर चलना आसान नहीं है, कांग्रेस नेता ने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि कुछ लोग गांधी जी के नाम का इस्तेमाल करते हुए हर किसी को अपनी ही दिशा में ले जाना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए अब वे हर साधन का उपयोग कर रहे हैं. लेकिन गांधीजी की विचारधारा की नींव इतनी मजबूत है कि वे सफल नहीं होंगे."

सोनिया अपने बेटे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में महात्मा गांधी की जयंती पर निकाली गई एक पदयात्रा के बाद पार्टी की सभा को संबोधित कर रही थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).