CWC Meeting: लगभग 5 घंटे तक चली बैठक, सोनिया गांधी के नेतृत्व पर है सबको विश्वास: हरीश रावत
कांग्रेस नेता हरीश रावत (Photo: ANI)

CWC Meeting: विधानसभा चुनावों (Assembly Election) में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई. कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा, "लगभग 5 घंटे से भी ज्यादा समय तक बैठक चली. सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें रखी। सभी ने एक मत से तय किया कि हमको ना केवल सोनिया गांधी जी के नेतृत्व पर और अपनी पार्टी की लीडरशिप पर विश्वास है बल्कि हमारे जो बुनियादी उसूल हैं वो भी अपनी जगह ठीक हैं. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पीएल पुनिया, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया.