Delhi CM Swearing-In Ceremony: 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, आमंत्रण पत्र जारी; दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार
Photo- IANS

Delhi CM Swearing-In Ceremony: दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं. मुख्य सचिव ने नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण पत्र जारी कर दिया है. यह समारोह कल, 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा, जहां मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे. हालांकि, भाजपा ने अब तक मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया है, जिससे सस्पेंस लगातार बना हुआ है. राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि सीएम के साथ 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं. इनमें महिला विधायक को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. अब सबकी नजरें कल के समारोह पर टिकी हैं.

ये भी पढें: Delhi New CM Announcement: पूर्वांचली, जाट या सिख समुदाय; कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? आज विधायक दल की बैठक में होगा फाइनल

शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण पत्र जारी