VIDEO: 'कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं, भारत के विकास से जलते हैं': क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्रंप को लगाई फटकार?
मध्यप्रदेश के राइसेन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के तेजी से विकास को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है. उन्होंने ट्रंप के टैरिफ वॉर और विदेशी दबावों को लेकर कहा कि कुछ लोग खुद को ‘दुनिया का बॉस’ समझते हैं.
Rajnath Singh on Tariff Dispute: मध्यप्रदेश के राइसेन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के तेजी से विकास को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है. उन्होंने ट्रंप के टैरिफ वॉर और विदेशी दबावों को लेकर कहा कि कुछ लोग खुद को ‘दुनिया का बॉस’ समझते हैं, लेकिन उन्हें भारत का विकास मंजूर नहीं है. उन्होंने सीधे किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ शक्तियां जलती हैं कि भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे रोकने के लिए आर्थिक मोर्चे पर बाधाएं पैदा कर रही हैं. राजनाथ सिंह ने बताया कि कुछ देशों की कोशिश है कि भारत में बने सामानों की कीमतें इतनी बढ़ा दी जाएं कि दुनिया उन्हें खरीदना ही बंद कर दे.
लेकिन उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि भारत अब इतनी ताकतवर हो चुका है कि अब कोई भी ताकत इसे विश्व की बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती.
ये भी पढें: ट्रंप के टैरिफ के बीच पीएम मोदी ने दोस्त पुतिन से की बात, रिश्तों को और मजबूत करने का संकल्प
टैरिफ वॉर के बीच राजनाथ सिंह की टिप्पणी
#WATCH Raisen, Madhya Pradesh: Defence Minister Rajnath Singh says, "There are some people who are not happy with the speed at which India is developing. They are not liking it. 'Sabke boss toh hum hain', how is India growing at such a fast pace? And many are trying that the… pic.twitter.com/kucYjXnNNX
— ANI (@ANI) August 10, 2025
मध्यप्रदेश के विकास की तारीफ
उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में यह राज्य ‘मॉडर्न प्रदेश’ के नाम से जाना जाएगा. रक्षा मंत्री ने ‘ब्रह्मा’ नामक रेल कोच निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी, जो राइसेन जिले के उमरिया गांव में 60 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगी. यह फैक्ट्री करीब 1800 करोड़ रुपये की होगी और 5000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देगी.
'भारत का रक्षा क्षेत्र मजबूत हो रहा'
इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे. रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का रक्षा क्षेत्र भी लगातार मजबूत हो रहा है. अब देश 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के रक्षा उत्पाद विदेशों को निर्यात कर रहा है. यह नए भारत की ताकत का उदाहरण है.
टैरिफ विवाद के बीच आई टिप्पणी
राजनाथ सिंह की यह टिप्पणी टैरिफ विवाद के बीच आई है, जब वैश्विक स्तर पर भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर नजरें टिकी हुई हैं. उन्होंने साफ किया कि भारत अपने विकास के रास्ते से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगा.
'आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार'
यह बयान देश में आत्मनिर्भर भारत के सपने को और भी मजबूत करता है और विदेशी दबावों के सामने भारत की मजबूती का परिचय देता है. रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि ‘ब्रह्मा’ नाम से प्रेरित यह रेल कोच निर्माण केंद्र नई ऊँचाइयों को छुएगा और भारत के उद्योगों को नई पहचान देगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

