सीतापुर लोकसभा सीट 2019 के चुनाव परिणाम: जानें उत्तर प्रदेश की इस सीट से कौन बन रहा है सांसद
पांचवे चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में सीतापुर (Sitapur) संसदीय सीट के लिए भी मतदान किया जाएगा. फिलहाल इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का कब्जा है. बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राजेश वर्मा (Rajesh Verma) ने बसपा प्रत्याशी कैसर जहां (Kaiser Jahan) को मोदी लहर में 51,027 मतों से पराजित किया था.
Sitapur Lok Sabha Election Results 2019: देश में 19 मई यानि रविवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनाव संपन्न हुआ. मतदान के बाद अब शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. अगर बात करें उत्तर प्रदेश के सीतापुर लोकसभा सीट की तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राजेश वर्मा (Rajesh Verma) और महागठबंधन के बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे (Nakul Dubey) की बीच कड़ी टक्कर चल रही है. लोकसभा चुनावों के लिहाज से उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीट हैं. प्रदेश में सातों चरणों में मतदान किए गए थे.
2014 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राजेश वर्मा (Rajesh Verma) ने 4,17,546 (40.66%) मत प्राप्त किए थे. वहीं बसपा की कैसर जहां (Kaiser Jahan) ने 3,66,519 (35.69%), सपा के भारत त्रिपाठी (Bharat Tripathi) ने 1,56,170 (15.21%), और कांग्रेस के वैशाली अली (Vaishali Ali) ने 29,104 (2.83%) मत प्राप्त किए थे.
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: धौरहरा लोकसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर
सीतापुर लोकसभा क्षेत्र की गिनती उत्तर प्रदेश की उन सीटों में होती है जहां पर कुर्मी वोटरों की संख्या निर्णायक है. 2014 के आंकड़ों के अनुसार यहां करीब 16 लाख वोटर हैं, जिनमें 8 लाख से अधिक पुरुष और 7.5 लाख से अधिक महिला वोटर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

