Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला, कहा - सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने बिहारियों के बर्बाद किये
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पिछले पांच साल में किये गए कार्यों का ब्योरा मांगते हुए आरोप लगाया कि सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल ‘साहब’ ने बिहारियों के बर्बाद किये.
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से पिछले पांच साल में किये गए कार्यों का ब्योरा मांगते हुए आरोप लगाया कि सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल ‘साहब’ ने बिहारियों के बर्बाद किये. चिराग ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा, ‘‘नीतीश कुमार के पिछले 5 साल के कार्यकाल को देख कर आने वाले 5 साल की कल्पना की जा सकती है. बिहार को अगर इस बेबसी से निकलना है, तो ज़रूरत है कड़े कदम उठाने की.’
चिराग ने कहा, ‘‘जद (यू) को दिया गया एक भी वोट, कल बिहार को बर्बाद कर देगा. #असम्भवनीतीश.’’ लोजपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से कहा कि कोई भी विधायक, मंत्री या खुद नीतीश कुमार वोट माँगने आएं तो उनसे पूछिए कि पिछले 5 साल में क्या किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी से पूछिए कि सात निश्चय में कौन-कौन से वादे पूरे किए गए. मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फ़रेब है और बिहार की जनता को जानबूझ के पिछले 5 साल के कार्यों के बारे में नहीं बताया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने बिहारियों के बर्बाद किये.’’ यह भी पढ़े: Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- सीएम हर रोज मेरे और बीजेपी के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं
पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फ़रेब है। बिहार की जनता को जानबुझ के पिछले 5 साल के कार्यों को नहीं बताया जा रहा है।सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने बिहारीयों के बर्बाद किए।#असम्भवनीतीश
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 19, 2020
चिराग ने अपने ट्वीट में कहा कि पिछले 5 साल में बिहार में अफ़सरों का राज रहा है और सात निश्चय में से कोई भी निश्चय पूरा नहीं हुआ. नीतीश कुमार से पिछले 5 साल में हुए कार्यों का ब्योरा मांगते हुए लोजपा नेता ने कहा, ‘‘ आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और साथ से बिहार में जद (यू) से ज़्यादा सीटें लोजपा जीतेगी और #बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के संकल्प के साथ नया बिहार और युवा बिहार बनाएगी.’’इससे एक दिन पहले चिराग ने अपने ट्वीट में कहा था कि नीतीश कुमार जी को भाजपा के साथियों का धन्यवाद करना चाहिए कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ इतना आक्रोश होने के बावजूद गठबंधन धर्म निभा रहे हैं और हर दिन नीतीश कुमार जी को प्रमाणपत्र देते हैं कि वे चिराग के साथ नहीं हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

