Rajasthan: बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने मेवात को बताया 'मिनी पाकिस्तान', गहलोत सरकार पर साधा निशाना

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को बीजेपी नेता मदन दिलावर ने मेवात को 'मिनी पाकिस्तान' कहकर बुलाया. उनके इस बयान पर हंगामा मच गया. मदन दिलावर ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि हिंदुओं को आतंकित किया जा रहा है और मेवात क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

मदन दिलावर (Photo: Facebook)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा में बुधवार को बीजेपी नेता मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने मेवात को 'मिनी पाकिस्तान' कहकर बुलाया. उनके इस बयान पर हंगामा मच गया. मदन दिलावर ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि हिंदुओं को आतंकित किया जा रहा है और मेवात क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है. उन्होंने कहा राजस्थान का मेवात क्षेत्र मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है, यहां पर हिंदुओं को डराया-धमकाया जा रहा है. राजस्थान BJP में बवाल: वसुंधरा राजे के सहयोगी ने गुलाब चंद कटारिया पर लगाया गंभीर आरोप, गुटबाजी हुई तेज

मदन दिलावर ने कहा कि मेवात में रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है. मदन दिलवार ने जबरन धर्म परिवर्तन का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने दावा किया, "मुसलमान हिंदू लड़कियों को धोखा देते हैं, उन्हें भागने के लिए मजबूर करते हैं और फिर उनका धर्म परिवर्तन करते हैं."

इसके जवाब में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 'बीजेपी केवल हिंदू-मुसलमान की राजनीति करना जानती है. इस वजह से आपको एक वोट नहीं मिलेगा.'

बता दें कि बीजेपी नेता मदन दिलावर अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर भी विवादित बयान दिया था. वे कांग्रेस को तालिबानी सोच वाली पार्टी तक बता चुके हैं. वे अशोक गहलोत सरकार पर हमेशा निशाना साधते रहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड