राहुल गांधी ने वायनाड में चिकित्सा उपकरणों के लिए सांसद निधि से 2.66 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया
गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई है.
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में कोरोना वायरस (Covid-19) से निपटने के प्रयास के तहत आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए वहां की जिला कलेक्टर को अपनी सांसद निधि से 2.66 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया है. गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई है. कांग्रेस नेता ने वायनाड की कलेक्टर डॉक्टर आदिला अब्दुल्ला को पत्र लिखकर कहा कि वेंटिलेंटर, जांच किट, मॉस्क और दूसरे चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए उनकी सांसद निधि से 2.66 करोड़ रुपये की राशि तत्काल जारी की जाए.
गौरतलब है कि हर सांसद को प्रति वर्ष पांच करोड़ रुपये की सांसद निधि मिलती है जिसका इस्तेमाल जनप्रतिनिधि अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करता है.
संबंधित खबरें
पीएम मोदी का यूट्यूब पर 'डिजिटल' धमाका: 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के पहले नेता बने, यूट्यूब सीईओ ने दी बधाई
YouTube पर PM मोदी का जलवा, 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो, ट्रंप, जॉर्जिया मेलोनी सहित अन्य को पछाड़ा
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
AI Summit Protest Case: दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य आरोपियों को दें FIR की कॉपी
\