VIDEO: राहुल गांधी ने लिया नागपुर के व्यंजन का स्वाद, खाया रामजी शामजी का फेमस पोहा, लोगों से की बातचीत, वीडियो वायरल
Credit-(Twitter-X )

नागपुर, महाराष्ट्र: राहुल गांधी अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. जहां पर वे नागपुर के फेमस रामजी शामजी पोहे वाले की दूकान पर पहुंचकर पोहा खाते है. शहर में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उन्होंने यहां के लोकप्रिय लोकल व्यंजन पोहे का स्वाद लिया. 'भारत जोड़ो यात्रा ' के दौरान भी उनका ये रूप देखने को मिला था. राहुल अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते है. इस दौरान राहुल गांधी को देखने और उनसे मिलने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी. इस समय राहुल ने कई लोगों से बातचीत भी की. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े:VIDEO: अमरावती में राहुल गांधी बीजेपी पर जमकर बरसे, कहा, ‘महाराष्ट्र सरकार की चोरी करने की मीटिंग में अडानी, अमित शाह बैठे थे

राहुल गांधी ने खाया नागपुर का फेमस पोहा