पीएम मोदी ने राजीव गांधी को बताया भ्रष्टाचारी नंबर-1, राहुल-प्रियंका गांधी ने मिलकर किया पलटवार, कहा- अब बच नहीं पाओगे
राहुल गांधी ने कहा "मोदी जी अब पीएम मोदी का लड़ाई खत्म हो चुकी है. आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है. मेरे पिता के बारे में अपने मन के ऐसे विचार प्रस्तुत करने के बाद आप बच नहीं पाएंगे."
लोकसभा चुनाव की सियासी जंग में पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी हमलवार हो गई है. पार्टी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) दोनों ने पीएम के इस बयान पर पलटवार किया है. राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन बताए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर राहुल गांधी ने कहा "मोदी जी अब पीएम मोदी का लड़ाई खत्म हो चुकी है. आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है. मेरे पिता के बारे में अपने मन के ऐसे विचार प्रस्तुत करने के बाद आप बच नहीं पाएंगे."
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया. इसका जवाब अमेठी की जनता देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी. हां मोदीजी 'यह देश धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता'.
Modi Ji,
The battle is over. Your Karma awaits you. Projecting your inner beliefs about yourself onto my father won’t protect you.
All my love and a huge hug.
Rahul
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 5, 2019
शहीदों के नाम पर वोट माँगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हाँ मोदीजी ‘यह देश धोकेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता’।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 5, 2019
बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा था. पीएम ने कहा था 'देश आपके पिता को बेशक 'मिस्टर क्लीन' के नाम से जानता है, लेकिन मिस्टर क्लीन का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' के रूप में खत्म हुआ था.'
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

