Punjab Election Result 2022:  सुखबीर सिंह बादल ने हार को स्वीकारा, जीत के लिए आप को दी बधाई
अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Photo Credits: ANI)

Punjab Election Result 2022: पंजाब विधासभा चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत हुई है. वहीं अन्य पार्टियों को हार का मुंह देखना पड़ा है. आप के सामने बड़े नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है. पंजाब के चुनाव में शिरोमणी अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) को भी जलालाबाद सीट से हार का का मुंह देखना पड़ा है. बादल को मिली हार के बाद उन्होंने ट्वीट किया, लिखा, हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं. मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं जिन्होंने शिअद और बसपा गठबंधन पर भरोसा जताया और उन्‍हें अपना वोट दिया. हम आगे भी नम्रता के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे. इसके साथ ही बादल ने पंजाब चुनाव में आप को मिली जीत के लिए बधाई दी है.