Punjab Budget 2021: पंजाब की अमरिंदर सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, 1.13 लाख किसानों का लोन किया माफ; महिलाओं को दी ये खास सौगात
पंजाब की कांग्रेस सरकार लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच पंजाब की अमरिंदर सरकार का बजट आज सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने पेश किया है. यह सरकार का अंतिम बजट है. अगले साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं. यही कारण है कि इस बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी. सरकार के बजट में किसानों को बड़ा तोहफा दिया गया है. 1.13 लाख किसानों का 1 हजार 186 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की बात कही गई है. साथ ही महिलाओं को राज्य सरकार की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है.
नई दिल्ली, 08 मार्च 2021. पंजाब की कांग्रेस सरकार लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच पंजाब (Punjab Budget 2021) की अमरिंदर सरकार का बजट आज सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने पेश किया है. यह सरकार का अंतिम बजट है. अगले साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं. यही कारण है कि इस बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी. सरकार के बजट में किसानों को बड़ा तोहफा दिया गया है. 1.13 लाख किसानों का 1 हजार 186 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की बात कही गई है. साथ ही महिलाओं को राज्य सरकार की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है.
बता दें कि पंजाब की अमरिंदर सरकार ने 1.13 लाख किसानों का 1186 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की घोषणा की है. साथ ही महिलाओं को राज्य सरकार की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी है. सरकार ने कक्षा 12वीं के छात्रों को स्मार्टफोन देने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए हैं. यह भी पढ़ें-पंजाब की अमरिंदर सरकार का बड़ा फैसला, मृतक एसीपी अनिल कोहली और कानूनगो गुरमेल सिंह के परिजनों को देंगे 50 लाख रुपये की मदद
ANI का ट्वीट-
Punjab Finance Minister Manpreet Singh Badal presents state Budget for 2021-22 in the Assembly, proposes to increase monthly pension for freedom fighters from Rs 7,500 to Rs 9,400 from April 1
— ANI (@ANI) March 8, 2021
वहीं पंजाब सरकार ने बजट में वृद्धा पेंशन को भी बढाकर 1500 रुपये कर दिया है. जबकि तंत्रता सेनानियों को दी जाने वाली पेंशन में भी इजाफा करते हुए 9400 रुपये कर दी है. जो पहले साढ़े 7 हजार रुपये थी. साथ ही सरकार ने सूबे में 'कामयाब किसान, खुशहाल पंजाब' योजना को भी हरी झंडी दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

