Baramati Bypoll 2026: बारामती उपचुनाव में कांग्रेस के हटने के बाद भी सुनेत्रा पवार की राह आसान नहीं, मैदान में 22 उम्मीदवार; जानें उनके नाम
महाराष्ट्र की हाई-प्रोफाइल बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के दुखद निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उनकी पत्नी और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही हैं.
Baramati Bypoll 2026: महाराष्ट्र की हाई-प्रोफाइल बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के दुखद निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उनकी पत्नी और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही हैं. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने आखिरी समय में अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है, लेकिन इसके बावजूद चुनावी मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा नहीं है. FPJ की रिपोर्अट के अनुसार अब भी सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं.
कांग्रेस का नामांकन वापस, 'भावनात्मक अपील' का असर
कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत में आकाश मोरे को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन राजनीतिक शिष्टाचार और शरद पवार व सुप्रिया सुले की ओर से की गई 'भावनात्मक अपील' के बाद पार्टी ने कदम पीछे खींच लिए. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल ने बताया कि अजीत पवार के सम्मान में यह निर्णय लिया गया है. हालांकि, इस वापसी के बावजूद निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार 22 अन्य उम्मीदवार, जिनमें अधिकतर निर्दलीय हैं, चुनाव लड़ रहे हैं. यह भी पढ़े: पार्थ पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली; बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार को निर्विरोध जिताने की कोशिशें तेज
प्रमुख उम्मीदवार और उनके दिलचस्प चुनाव चिन्ह
उपचुनाव में उतरे 22 उम्मीदवारों को विभिन्न प्रकार के चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं. इनमें प्रमुख नाम और उनके सिंबल इस प्रकार हैं:
सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार
- -प्रो. आर. वाय. घुटुकड़े – सीटी (न्यू राष्ट्रवादी समाज पार्टी)
- -सतीश कदम – हीरा (हिंदुस्तान जनता पार्टी)
- -अभिजीत बिचुकले – टेलीविजन (निर्दलीय)
- -अविनाश गायकवाड़ – रस्सी (निर्दलीय)
- -करुणा मुंडे – एयर कंडीशनर (निर्दलीय)
- -गजानन पाटिल – लिफाफा (निर्दलीय)
- -चंद्रकांत मोते – कैमरा (निर्दलीय)
- -चंद्रकांत वाघमोडे – प्रेशर कुकर (निर्दलीय)
- -दत्तात्रय बेद्रे – सीसीटीवी कैमरा (निर्दलीय)
- -बलासो धापटे – सेब (निर्दलीय)
- -रोहित भोसले – बैट (निर्दलीय)
- -मिथुन आटोले – शतरंज (निर्दलीय)
- -मंगालदास निकलजे – फलों की टोकरी (निर्दलीय)
- -योगेश मोहन – बांसुरी (निर्दलीय)
- -विजयकुमार भिसे – रोड रोलर (निर्दलीय)
- -विराज शिंदे – गैस सिलेंडर (निर्दलीय)
- -शिवाजी कोकरे – ट्रक (निर्दलीय)
- -सतीश सोनावणे – खटिया (निर्दलीय)
- -सागर भिसे – ट्रंपेट (निर्दलीय)
- -साजन अडसुल – टीपॉट (केतली) (निर्दलीय)
- -सीताराम रामदिवे – टॉर्च (निर्दलीय)
- -सोनाली राणे – अलमारी (निर्दलीय)
अन्य उम्मीदवारों को कैमरा, प्रेशर कुकर, सीसीटीवी कैमरा, सेब और रोड रोलर जैसे चुनाव चिन्ह मिले हैं. इन निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी मुख्य रूप से वोटों के बंटवारे के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
चुनाव कार्यक्रम: 23 अप्रैल को होगा मतदान
निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए 23 अप्रैल, 2026 को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे. प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
अजीत पवार का निधन और राजनीतिक विरासत
यह उपचुनाव 28 जनवरी, 2026 को एक विमान दुर्घटना में अजीत पवार की असामयिक मृत्यु के कारण हो रहा है. अजीत पवार 1991 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को न केवल उनकी राजनीतिक विरासत संभालने की जिम्मेदारी दी गई, बल्कि उन्हें उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त किया गया. बारामती को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है और इस उपचुनाव के परिणाम महाराष्ट्र की भावी राजनीति की दिशा तय करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2026 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

