देश

Puducherry: कांग्रेस के हाथ से निकला पुडुचेरी, मुख्यमंत्री वी नारायणसामी विधानसभा में नहीं साबित कर सके बहुमत, दिया इस्तीफा

पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिर गई है. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने में विफल हो गए है. नारायणसामी सरकार का भविष्य निर्धारित करने के लिए आज एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था. सुबह मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव प्रस्ताव पेश किया और दावा किया था कि उनकी सरकार के पास बहुमत है और पूरी तरह से सुरक्षित है.

Puducherry: कांग्रेस के हाथ से निकला पुडुचेरी, मुख्यमंत्री वी नारायणसामी विधानसभा में नहीं साबित कर सके बहुमत, दिया इस्तीफा
पुदुच्चेरी CM नारायणसामी (Photo Credits: PTI)

Puducherry Floor Test: पुडुचेरी (Puducherry) में कांग्रेस (Congress) की सरकार गिर गई है. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी (V Narayanasamy) सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने में विफल हो गए है. नारायणसामी सरकार का भविष्य निर्धारित करने के लिए आज एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था. सुबह मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव प्रस्ताव पेश किया और दावा किया था कि उनकी सरकार के पास बहुमत है और पूरी तरह से सुरक्षित है. प्रधानमंत्री 25 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करेंगे

पुडुचेरी विधानसभा में बहुमत खोने के बाद मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को अपना इस्तीफा सौंपा. कुछ विधायकों द्वारा सरकार का साथ छोड़ने से नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके बाद पुडुचेरी की नवनियुक्त उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था. विपक्ष के सत्तारूढ़ कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के बहुमत खोने का दावा करने के बाद राज्यपाल ने यह निर्देश दिया. दरअसल कांग्रेस के विधायक के लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के रविवार को इस्तीफा देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई है, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक हैं.

मंत्री ए नमसिवायम, जो कि अब बीजेपी में शामिल हो गए है और मल्लाडी कृष्ण राव समेत कांग्रेस के चार विधायकों ने इससे पहले इस्तीफा दिया था, जबकि पार्टी के एक अन्य विधायक को अयोग्य ठहराया गया था. नारायणसामी के करीबी ए जॉन कुमार ने भी इसी सप्ताह इस्तीफा दे दिया था.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसी महीने किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटाकर तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को एक स्थायी प्रतिस्थापन की घोषणा होने तक उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया. (एजेंसी इनपुट के साथ)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).