प्रियंका गांधी ने गैस के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार को घेरा, कहा- चुनाव के बाद राहत की बजाय महंगाई का बोझ डाल दिया
प्रियंका गांधी (Photo Credits PTI)

यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव के बाद आज से गैस के साथ ही पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने   बीजेपी की मोदी सरकार (BJP Govt) घेरा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा,  चुनावों के तुरंत बाद भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने की बजाय उस पर महंगाई का बोझ डाल दिया. जब चुनावों के दौरान पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतें नहीं बढ़ीं, तो अब भी ये हो सकता है. जनता की जेब पर वार, बंद करो सरकार.