Arvind Kejriwal Hits Back at PM Modi: ''अंबेडकर पर प्रधानमंत्री का बयान जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा'', अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया पलटवार
(Photo Credits FB)

Arvind Kejriwal Hits Back at PM Modi: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है. केजरीवाल ने एक्स (Twitter) पर प्रधानमंत्री से पूछा कि अगर कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर के साथ गलत किया था, तो उनकी सरकार और गृह मंत्री को बाबा साहेब का अपमान करने का अधिकार कैसे मिल गया? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस की तरह प्रधानमंत्री और उनके मंत्री भी बाबा साहेब के प्रति गलत बर्ताव करेंगे? केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री के द्वारा सदन में किए गए बाबा साहेब के अपमान को लेकर देश भर में गुस्सा है और प्रधानमंत्री का बयान उस पर जले पर नमक छिड़कने जैसा है.

ये भी पढें: आंबेडकर का अपमान देश नहीं सहेगा, माफी मांगें गृह मंत्री: राहुल गांधी

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया पलटवार