Argentina Presidential Election 2023: पीएम मोदी ने ने अर्जेंटीना में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर Javier Milei को बधाई दी
PM Modi (Photo Credit: IANS)

दक्षिणपंथी नेता जेवियर मिलेई (Javier Milei) ने अर्जेंटीना (Argentina) में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उन्हें जीत की बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, ‘‘राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जेवियर मिलेई को बधाई. भारत-अर्जेंटीना रणनीतिक साझेदारी (India-Argentina Strategic Partnership) में विविधता लाने और उसे विस्तार देने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.’’ बता दें कि अर्जेंटीना के चुनाव प्राधिकरण के अनुसार, राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कुल 99.4 प्रतिशत वोट में मिलेई को 55.7 प्रतिशत और वित्त मंत्री सर्जियो मासा को 44.3 प्रतिशत वोट मिले.

देखें पीएम मोदी का ट्वीट-