Odisha: BJD के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव की गाड़ी ने भीड़ को कुचला, पुलिसकर्मी समेत 20 से अधिक लोग घायल

ओड़िशा के खुर्दा जिले में बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव (BJD MLA Prashant Jagdev) की गाड़ी ने शनिवार को भीड़ को कुचल दिया. जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हुए है. खोरधा के एसपी के अनुसार “घटना में लगभग 15 बीजेपी कार्यकर्ता के साथ ही बीजद कार्यकर्ता और 7 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं. एसपी खोरधा के अनुसार मामले में जांच शुरू कर दी गई है.