NRC और एनपीआर के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव ला सकती है सरकार, सीएम पलानीस्वामी बोले- कर रहे हैं विचार 

नागरिकता कानून, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर देश में घमासान जारी है. इसके साथ ही देश के कई हिस्सों से विरोध प्रदर्शन की खबरें भी सामने आ रही हैं. सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर तमिलनाडु में भी विरोध प्रदर्शन शुरू है. इसी बीच तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी से मीडिया ने जब यह पूछे पूछा कि क्या राज्य विधानसभा एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ बिहार की तरह प्रस्ताव पारित करेगी।इस पर उन्होंने कहा कि यह विचाराधीन है.

सीएम पलानीस्वामी (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर)  को लेकर देश में घमासान जारी है. इसके साथ ही देश के कई हिस्सों से विरोध प्रदर्शन की खबरें भी सामने आ रही हैं. सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भी विरोध प्रदर्शन शुरू है. इसी बीच  तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी (Chief Minister K. Palanisamy) से मीडिया ने जब यह पूछा कि क्या राज्य विधानसभा एनआरसी (National Register of Citizens) और एनपीआर (National Population Register) के खिलाफ बिहार की तरह प्रस्ताव पारित करेगी. इस पर उन्होंने कहा कि इसपर विचार कर रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले पलानीस्वामी ने कहा था कि मैं ऐसी कोई चीज नहीं होने दूंगा जो अल्पसंख्यकों को नुकसान पहुंचाए. अगर तमिलनाडु विधानसभा एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पास करता है तो वह ऐसा करने वाला दूसरा राज्य बन जाएगा. यह भी पढ़े-बिहार में नहीं लागू होगा NRC, विधानसभा में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ प्रस्ताव पारित

ANI का ट्वीट-

गौरतलब है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा में एनआरसी (NRC) को लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया है. इसके साथ ही विधानसभा ने एनपीआर को वर्ष 2010 के रूप में सूबे में लागू करने का प्रस्ताव भी पारित किया है. इससे पहले सत्ता और विपक्ष पक्ष के बीच नागरिकता कानून,  (एनपीआर) और एनआरसी को लेकर तीखी बहस हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड