2019 चुनाव: नीतीश कुमार ने दिए बीजेपी से गठबंधन के संकेत, कहां- सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द होगा फैसला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2019 आम चुनावों में बीजेपी के साथ गठबंधन पर बयान दिया है. नीतीश ने कहा है कि बिहार में उनकी पार्टी की बीजेपी के साथ सरकार है मगर राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी और जेडीयू के बीच कोई गठबंधन नहीं है.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2019 आम चुनावों में बीजेपी के साथ गठबंधन पर बयान दिया है. नीतीश ने कहा है कि बिहार में उनकी पार्टी की बीजेपी के साथ सरकार है मगर राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी और जेडीयू के बीच कोई गठबंधन नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जब अगले आम चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी तब आगे की रणनीति तय होगी. फिलहाल, राज्य में बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार सही तरीके से चल रही है.
बिहार के सीएम ने यह भी कहा कि 2019 आम चुनावों में अभी काफी समय बचा है और उनकी पार्टी को सीटों के बंटवारे को लेकर कोई हड़बड़ी नहीं करेगी. इसके लिए जब बैठक होगी तब हम हमारा रुख स्पष्ट करेंगे.
उन्होंने बीजेपी के साथ मतभेद की खबरों का भी खंडन किया और कहा कि राज्य में एनडीए में कोई विवाद नहीं है, दोनों पार्टियां साथ मिलकर सरकार चला रही है.
Tags
संबंधित खबरें
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी
कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ
Pune News: पुणे में ट्रिपल सीट सवारी पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 1,454 बाइकों का चालान, वसूले 16 लाख जुर्माना
Pune Water Cut News: पुणे में 12 फरवरी को शहर के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, रखरखाव कार्य के चलते आपूर्ति रहेगी बाधित
\