देश

मनोहर पर्रिकर का निधन: गडकरी-सहवाग-गहलोत समेत कई दिग्गजों ने दी गोवा के CM को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार शाम को ट्वीट कर के मनोहर पर्रिकर की निधन की जानकारी दी.

मनोहर पर्रिकर का निधन: गडकरी-सहवाग-गहलोत समेत कई दिग्गजों ने दी गोवा के CM को श्रद्धांजलि
मनोहर पर्रिकर (Photo credits: ANI)

गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का रविवार शाम को निधन हो गया. मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर सामने आने के बाद से ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने ट्वीट कर लिखा, 'राजनीति में शुरुआती दिनों से वे मेरे साथी और अच्छे मित्र थे. गोवा के विकास के लिए लिए आख़िरी साँस तक संघर्ष करने वाले भारत माँ के इस महान सपूत को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि.ॐ' वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि वह गोवा के सबसे प्रिय बेटों में से एक थे.

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने लिखा, 'गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ. उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है. उनकी आत्मा को शांति मिले.' टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी पर्रिकर के निधन पर दुख जताया. यह भी पढ़ें- मनोहर पर्रिकर का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे गोवा के मुख्यमंत्री

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार शाम को ट्वीट कर के मनोहर पर्रिकर की निधन की जानकारी दी. मनोहर पर्रिकर 63 साल के थे और अग्नाशय के कैंसर (Pancreatic Cancer) से पीड़ित थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2019 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).