Maharashtra Political Crisis: शिवसेना नेता संजय राउत का दावा, गुवाहाटी में ठहरे 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया
शिवसेना नेता संजय राउत (Photo Credits ANI)

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का गुवाहाटी में ठहरे विधायकों को लेकर बयान आया है. राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे बहुत जल्द वर्षा बंगले में वापस आएंगे. वहीं आगे राउत ने शिवसेना के विधायकों के बारे में कहा कि गुवाहाटी में 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है और जब वे मुंबई लौटेंगे, तो वे हमारे साथ आएंगे. हालांकि अपने इस बयान से पहले राउत ने  यह भी कहा कि  अगर बागी विधायक 24 घंटे में मुंबई लौटते हैं तो शिवसेना MVA से बाहर जाने पर विचार करेगी.