Maharashtra: एकनाथ शिंदे बोले- बीजेपी से नहीं हुई कोई बातचीत, हमारे पास हैं 46 विधायक, बढे़गी MLA की संख्या
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Photo Credits: Twitter)

Maharashtra Political Crisis Updates: शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि "अभी हमारे पास 46 विधायक हैं, जिनमें 6-7 निर्दलीय विधायक हैं. बाकी शिवसेना के विधायक हैं. आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी. अभी तक हमें न तो भाजपा से कोई प्रस्ताव मिला है और न ही हम उनसे कोई बातचीत कर रहे हैं."

जहां तक मौजूदा राजनीतिक स्थिति का सवाल है, मैं कहूंगा कि हम बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक हैं और शिव सैनिक बने रहेंगे. अभी तक, हम शिवसेना या सीएम के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं. हमने भविष्य की कार्रवाई के बारे में फैसला नहीं किया है.