Maharashtra: एकनाथ शिंदे की बगावत एक मिसाल, संजय राउत के कड़े तेवर के चलते हुआ ऐसा: चंद्रकांत पाटिल
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा "संजय राउत के भड़काऊ बयानों से ही उनकी पार्टी में मुश्किलें पैदा हुई हैं. लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे, एकनाथ शिंदे की बगावत एक मिसाल है."
महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है. महा विकास अघाड़ी सरकार में शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के कई विधायकों से पार्टी आलाकमान का संपर्क नहीं हो पा रहा है. बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) इस वक्त सूरत में मौजूद है और वह बीजेपी के संपर्क में हैं. वहीं महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने कहा "संजय राउत (Sanjay Raut) के भड़काऊ बयानों से ही उनकी पार्टी में मुश्किलें पैदा हुई हैं. लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे, एकनाथ शिंदे की बगावत एक मिसाल है. संजय राउत को विनम्रता से बोलना चाहिए. उन्हें हर मामले पर कठोर बोलने की जरूरत नहीं है."
चंद्रकांत पाटिल ने कहा "जब नाना पटोले ने विधान परिषद में केंद्र के हस्तक्षेप के बारे में बात की, तो मैंने कहा कि नुकसान के बाद एक स्क्रिप्ट तैयार करने की जरूरत है और उन्होंने इसे पहले ही तैयार कर लिया था. इसी तरह इस विद्रोह की पटकथा लिख रहे हैं संजय राउत (एकनाथ शिंदे की)."
Problems have cropped up in their party only due to instigating statements of Sanjay Raut. People won't tolerate - Eknath Shinde's rebellion is an example. Sanjay Raut should speak politely. He doesn't need to speak harshly on every matter: Maharashtra BJP chief Chandrakant Patil https://t.co/wjqC7VMxxE pic.twitter.com/3oSp25JRAQ
— ANI (@ANI) June 21, 2022
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

