मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में हाल ही में विभागों के बंटवारे के बाद प्रदेश के डीप्टी सीएम अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) ने वित्त, योजना और राज्य मद्य निषेध विभाग के मंत्री के रूप में मंगलवार को कार्यभार संभाला. मंत्रालय में कार्यभार संभालने के बाद वे अपने विभाग के काम-काज को लेकर एक्शन में दिखे. तीनों विभाग को संभालने के बाद पहले ही तीन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.