महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, फडणवीस को गृह मंत्रालय, शिंदे को शहरी विकास और अजित पवार को वित्त विभाग, जानें अन्य को क्या मिला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का आवंटन किया, लेकिन सबसे अहम गृह विभाग को अपने पास ही रखा।
Maharashtra Portfolio Allocation: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का आवंटन किया, लेकिन सबसे अहम गृह विभाग को अपने पास ही रखा।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, फडणवीस ऊर्जा, कानून एवं न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन विभाग और सूचना एवं प्रचार विभाग भी संभालेंगे. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उद्यम) आवंटित किया गया है.
वहीं अजित पवार को वित्त एवं योजना और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग मिला है. राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह लंबा शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद विभागों का आवंटन किया गया।सत्र शुरू होने से पहले 15 दिसंबर को 39 मंत्रियों ने शपथ ली थी जबकि फडणवीस और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों ने पांच दिसंबर को पद की शपथ ली थी. यह भी पढ़े: Maharashtra: अजित पवार एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे… विधानसभा में बोले CM देवेंद्र फडणवीस
जानें अन्य मंत्रियों को क्या विभाग मिला
भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना के महायुति गठबंधन ने 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में 288 में से 230 सीट पर जीत हासिल की थी. भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले (राजस्व), राधाकृष्ण विखे पाटिल (जल संसाधन-कृष्णा एवं गोदावरी घाटी विकास निगम), चंद्रकांत पाटिल (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, संसदीय मामले), गिरीश महाजन (जल संसाधन- विदर्भ, तापी, कोंकण विकास निगम और आपदा प्रबंधन), गणेश नाइक (वन), मंगल प्रभात लोढ़ा (कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार), जयकुमार रावल (विपणन और प्रोटोकॉल), पंकजा मुंडे (पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, पशुपालन) अतुल सावे (ओबीसी कल्याण, डेयरी विकास और नवीकरणीय ऊर्जा) विभाग आवंटित हुए हैं.
भाजपा के अन्य मंत्री जिन्हें विभाग आवंटित किये गये हैं उनमें अशोक उइके (आदिवासी विकास), आशीष शेलार (सांस्कृतिक कार्य एवं सूचना प्रौद्योगिकी), शिवेंद्र सिंह भोसले (लोक निर्माण विभाग) शामिल है. जयकुमार गोरे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज, संजय सावकारे को कपड़ा, नितेश राणे को मत्स्य पालन और बंदरगाह, आकाश फुंडकर को श्रम विभाग दिया गया है.
विभाग पाने वाले शिवसेना के मंत्रियों में गुलाबराव पाटिल (जल आपूर्ति एवं स्वच्छता), दादाजी भूसे (स्कूल शिक्षा), संजय राठौड़ (मृदा एवं जल संरक्षण), उदय सामंत (उद्योग एवं मराठी ), शंभुराज देसाई (पर्यटन, खनन, भूतपूर्व सैनिक कल्याण), संजय शिरसाट (सामाजिक न्याय), प्रताप सरनाईक (परिवहन), भारत गोगावले (रोजगार गारंटी, बागवानी, खारी भूमि विकास), प्रकाश अबितकर (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) शामिल हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2024 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

