मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता छोटे राजा की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
कांग्रेस (Photo Credits: PTI)

मध्य प्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार (Indra Pratap Singh Parmar) की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. छतरपुर के एसपी ने बताया, ''कांग्रेस नेता छोटे राजा को गोली लगी थी. उन्हें छतरपुर में अस्पताल लेकर आया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जांच की जा रही है.''